एनशॉर्ट्स
Mastiii 4 Vs 120 Bahadur: 'मस्ती 4' ने '120 बहादुर' को किया चारों खाने चित्त, जानें ओपनिंग डे पर किसने कितना कमाया
21 नवंबर को थिएटर्स में दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं. एक तरफ विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और ऋतेश देशमुख की डार्क कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' है, तो दूसरी तरफ फरहान अख्तर की '120 बहादुर' भी पर्दे पर आ गई है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है. आइए जानते हैं पहले दिन किस फिल्म ने कितना कमाया है और कलेक्शन की रेस में कौन बाजी ले गया है. 'मस्ती 4' का ओपनिंग डे कलेक्शन 'मस्ती 4' के साथ एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और ऋतेश देशमुख की तिकड़ी लौट आई है. फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 'मस्ती 4' अब तक (शाम 5 बजे तक) 1.03 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. कलेक्शन के मामले में फिल्म फरहान अख्तर की '120 बहादुर' से आगे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।