एनशॉर्ट्स
Mastiii 4 Box Office Day 2: धाकड़ ओपनिंग लेने वाली 'मस्ती 4' की कमाई दूसरे दिन बढ़ी या घटी? जानें
रितेश, विवेक और आफताब की 'मस्ती 4' सिनेमाघरों में 21 नवंबर से आ चुकी है और लोग ओपनिंग डे पर ही इस कॉमेडी फिल्म को देखने के उमड़ पड़े. फिल्म को पहले ही दिन इतना प्यार मिला कि ये इस फ्रेंचाइजी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई. अब आज फिल्म अपने दूसरे दिन के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है, तो जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है. 'मस्ती 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं दूसरे दिन यानी आज 4:05 बजे तक इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म ने 98 लाख की कमाई करते हुए टोटल 3.46 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है. 'मस्ती 4' का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन एनडीटीवी के मुताबिक फिल्म का बजट 38-40 करोड़ के आसपास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।