एनशॉर्ट्स
Mark Carney India Visit: पहली बार भारत आ रहे मार्क कार्नी, क्यों अहम है कनाडा के PM का ये दौरा, किन मुद्दों पर होगी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत आ रहे हैं. वो कल यानि शुक्रवार 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यह प्रधानमंत्री कार्नी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचेंगे. अगले 2 दिनों में वो विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके अलावा वो भारतीय व कनाडाई सीईओ, उद्योग एवं वित्तीय विशेषज्ञों, शिक्षाविदों के अलावा भारत में स्थित कनाडाई पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे. हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी संग करेंगे बैठकबता दें कि प्रधानमंत्री कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की व्यापक बातचीत होगी. दोनों नेता भारत-कनाडा की रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे, जो कनानास्किस (जून 2025) और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।