एनशॉर्ट्स
‘LoP का मतलब- लीडर ऑफ पार्टीइंग’, बिहार चुनाव के बीच राहुल गांधी ने की जंगल सफारी तो BJP ने कसा तंज
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार (9 नवंबर, 2025) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनका मजाक उड़ाया है. भाजपा ने कहा कि जब बिहार विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, तब वह (राहुल गांधी) मध्य प्रदेश में जंगल सफारी पर गए हुए हैं. भाजपा ने कहा कि उनके लिए LoP का मतलब लीडर ऑफ पार्टीइंग है. BJP प्रवक्ता ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी के लिए LoP का मतलब लीडर ऑफ पर्यटन और पार्टीइंग है. जब बिहार में मतदान हो रहा है, तब वे छुट्टियों पर चले जाते हैं और जब हारेंगे तो चुनाव आयोग को दोष देंगे और H फाइल्स (हॉलिडे फाइल्स) पर पावरपॉइंट प्रजेंटेशन देंगे.’ पूनावाला ने एक शे'र का हवाला देते हुए तंज कसा, ‘ता-उम्र कांग्रेस ये गलती करती रही, धूल चेहरे पे थी, कांग्रेस आईना साफ करती रही.’ उनके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।