एनशॉर्ट्स
LIVE: पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन की सौगात, योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत
Namo Bharat Live Updates: PM नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही मेरठ के लोगों का मेट्रो का सपना भी पूरा होने जा रहा है. प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे. 20 फरवरी को नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मेरठ बेगमपुल तक बिना रुके ट्रायल किया गया था. इस दौरान मेरठ बेगमपुल से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेरठ मेट्रो का भी ट्रायल हुआ. अब 22 फरवरी से इसका नियमित संचालन शुरू होगा. प्रधानमंत्री नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सीएम योगी करेंगे स्वागत जिला प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11:30 बजे उसी हेलीपैड पर उतरेगा. यहां योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. पीएम मोदी और सीएम योगी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।