Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Collection Day 8: ‘धुरंधर’ और ‘अवतार’ ले डूबी कपिल शर्मा की फिल्म, कमाई का हुआ ऐसा हाल

एनशॉर्ट्स
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर' और 'अवतार' ले डूबी कपिल शर्मा की फिल्म, कमाई का हुआ ऐसा हाल
कपिल शर्मा की कॉमेडी का कोई तोड़ नहीं है. वो पल में किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. उनके शो के लोग फैन हैं मगर उनकी फिल्म को वो प्यार नहीं मिल पाया है. कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हुआ है और इसका बुरा हाल हो गया है. फिल्म की कमाई एकदम घट गई है. किस किसको प्यार करूं 2 का बुरा हाल पहले रणवीर सिंह की धुरंधर की वजह से हो रहा था और अब 19 दिसंबर को रिलीज हुई अवतार फायर एंड ऐश के सामने इसने दम ही तोड़ दिया है. फिल्म की कमाई में एकदम गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को किस किसको प्यार करूं 2 ने अपने पूरे हफ्ते की सबसे कम कमाई की है. आइए आपको फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन के बारे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

