Politics
Khawaja Asif On India: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब उकसा रहा पाकिस्तान, PAK मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- 'भारत संग जंग…'
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी के लिए इंडिया आए हैं. इस दौरान वह मुंबई समेत दिल्ली के कई आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फ्रांसीसी समाचार चैनल France24 English को दिए इंटरव्यू में भारत के खिलाफ बयान दिया है. ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहे हैं. उनके मुताबिक नई दिल्ली और काबुल इस मुद्दे पर एक जैसी रणनीति पर काम कर रहे हैं. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के साथ युद्ध की आशंका से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने इसे एक आशंका बताया. हालांकि, इन आरोपों पर भारत की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।