एनशॉर्ट्स
Kerala to Keralaam Row: केरल का नाम बदले जाने पर शशि थरूर ने उठाए सवाल, कहा- 'इसकी क्या जरूरत, ये तो पहले ही…'
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का ध्यान सिर्फ नाम बदलने पर है, परियोजनाओं पर नहीं. थरूर ने ये भी बताया कि मलयालम में केरल का अनुवाद पहले से ही 'केरलम' होता है. ऐसे में अब राज्य का नाम बदलने की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं. थरूर ने कहा, "मलयालम में तो यह पहले से ही 'केरलम' है. अब एक मलयालम शब्द अंग्रेजी में आ रहा है. मुझे नहीं पता इससे क्या फर्क पड़ता है. सरकार ने हमें न तो एम्स दिया है और न ही कोई नया संस्थान. केंद्रीय बजट में भी कोई परियोजना नहीं है, लेकिन जब नाम बदलने की बात आती है तो वे इसे मंजूरी देने को तैयार हैं." भाषा को लेकर भी पूछा सवाल थरूर ने एक्स पर अलग पोस्ट में एक भाषाई प्रश्न भी उठाया. उन्होंने पूछा कि अब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।