एनशॉर्ट्स
Karnataka Row: क्या है सीटों का गणित, जिसके चलते DK शिवकुमार गिरा सकते हैं अपनी ही सरकार, ये रहा नंबर गेम
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में लंबे समय से खींचतान देखी जा रही है. कई बार बगावत के सुर उठे, लेकिन उन्हें शांत करा दिया गया. अभी हाल ही में सीएम सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कहा था कि आलाकमान का फैसला सभी को मानना होगा, लेकिन राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार इस बार आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं. कर्नाटक में इस बार बगावत चरम पर पहुंच गई है. इसका एक बड़ा कारण है डीके शिवकुमार खेमे के विधायकों का दिल्ली में कैंप करना. ये विधायक लगातार डीके शिवकुमार को कर्नाटक का सीएम बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं. बता दें कि डीके समर्थकों के 2 बैच पहले से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और अब विधायकों का तीसरा बैच भी दिल्ली कूच कर चुका है. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।