एनशॉर्ट्स
Karnataka News: पांच लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए BJP विधायक, सिंचाई विभाग के प्रोजेक्ट के लिए मांगे थे 11 लाख
कर्नाटक में एक बीजेपी विधायक को रंगे हाथों पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. विधायक का नाम चंद्रू लमानी है. वह कर्नाटक शिराहट्टी विधानसभा से विधायक हैं. कार्रवाई कर्नाटक लोकायुक्त ने की है. आरोपी विधायक ने 11 लाख की रिश्वत की मांग की थी, जिसे दो हिस्सों में दिया जाना था. अधिकारियों का कहना है कि लमानी को पहले पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. इनके अलावा विधायक के दो अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है. क्या है पूरा मामला, लोकायुक्त ने क्या बताया? लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि यह रिश्वत कथित तौर पर गडग जिले में छोटे सिंचाई विभाग के एक प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है. इसको लेकर मंजूरी मांगी गई थी. ये काम सड़क के दोनों तरफ एक दीवार बनाने से जुड़ा है. इसे एक ठेकेदार को दिया गया था. दरअसल, गडग
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।