एनशॉर्ट्स
Jeetendra Health Update: कैसी है पापा जितेंद्र की तबीयत? बेटे तुषार कपूर ने दिया हेल्थ अपडेट, लड़खड़ाकर गिर गए थे एक्टर
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र सोमवार को लड़खड़ाकर गिर गए थे. एक्टर 10 नवंबर को संजय खान की पत्नी जरीन खान की प्रेयरमीट में गए थे. जहां वह उनका बैलेंस खराब हो गया और वो जैसे ही वेन्यू के अंदर आए तो जमीन पर गिर गए. जितेंद्र को उठाने के लिए वहां मौजूद कई लोग उनके पास पहुंचें. जितेंद्र खुद उठकर खड़े हो गए और अपने आप पर ही हंसने लगे. जितेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अब जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने उनकी तबीयत के बारे में बताया है. उन्होंने जितेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया है. कैसी है जितेंद्र की तबीयत तुषार कपूर ने बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत में पापा जितेंद्र की तबीयत के बारे में बताया है. तुषार ने फैंस को आश्वासन दिया है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा- वो एकदम ठीक है. वो थोड़ा सा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।