Skip to content
Mon, Aug 17, 2026 08:12:43 AQI: 182 (Moderate)
Our Team E-Paper 🔴 Live TV
Newz Quest
News Without Borders, Voices Without Limits
BREAKING NEWS
[BUSINESS & ECONOMY] After the Flag Comes Down: What Kind of India Are We Building? [BUSINESS & ECONOMY] क्या हम सच में आज़ाद हैं? 15 अगस्त पर आज़ादी का वो अर्थ जिसे हमें फिर से समझना होगा 🇮🇳 [BUSINESS & ECONOMY] 🪳 CJP Gen‑Z Protest: From Memes to Exam Reform [BUSINESS & ECONOMY] FCRA 2026 – The Bill That Terrified the Opposition (and the “Foreign Deep State”) [BUSINESS & ECONOMY] भारत में एथेनॉल मिश्रण (Ethanol Blending) की यात्रा: E20 को लेकर फैली गलतफहमियों का सच [BUSINESS & ECONOMY] India Begins Pilot of Polymer ₹10 and ₹20 Notes: What It Means for Citizens and the Economy [BUSINESS & ECONOMY] Four Minors Drown in Bhavnagar’s Bor Talav [BUSINESS & ECONOMY] Yuvak-yuvati Parayans 2025: Likhitan Sadhu Keshavjivandas [BUSINESS & ECONOMY] Sports Minister Mandaviya Leads 6.2km Anti-drug Cycling Event in Bhavnagar [BREAKING NEWS] Gujarati Newspaper Sandesh Now Available as Bhavnagar E-paper [BUSINESS & ECONOMY] Villegers Block Bhavnagar-somnath Highway, Demand Bridge Af… [BUSINESS & ECONOMY] स्वतंत्रता दिवस पर भागलपुर समाहरणालय में गूंजा राष्ट्रगान; DM अलंकृता पांडेय ने किया झंडोत्त… [BUSINESS & ECONOMY] Rice Prices Reach 10-month High: Impact on Karnataka and Bhagalpur [BUSINESS & ECONOMY] Six Bhagalpur Railway Stations Selected for Amrit Bharat Station Scheme Upgrade
📊 MARKETS
USD/INR 95.43 ▲ +0.00%EUR/INR 110.38 ▲ +0.00%BITCOIN $63,497 ▲ +0.78%SENSEX 78,420.10 ▼ -0.15%NIFTY 50 23,890.89 ▲ +0.19%GOLD 24K ₹78,500 ▼ -0.14%CRUDE OIL $72.10 ▲ +0.7% •   USD/INR 95.43 ▲ +0.00%EUR/INR 110.38 ▲ +0.00%BITCOIN $63,497 ▲ +0.78%SENSEX 78,420.10 ▼ -0.15%NIFTY 50 23,890.89 ▲ +0.19%GOLD 24K ₹78,500 ▼ -0.14%CRUDE OIL $72.10 ▲ +0.7%
NewzQuest Menu
Home»BREAKING NEWS»जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल:देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शि…
BREAKING NEWS हिन्दी

जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल:देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शि…

By Jul 30, 2026 1 min read 30 views
जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल:देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शि…

जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल:देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शिकायत; खुद फैंस को बुलाया था स्टेज पर। यह जानकारी ताज़ा है और आगे इसमें अपडेट संभव है।

जो भी जानकारी अब तक सामने आई है, उसे स्पष्ट और सरल भाषा में यहां पेश किया जा रहा है।

क्या बदला

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर स्थिति सामने रखी जा रही है। अधिक विवरण मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

मुख्य बातें

  • Main development: जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल:देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शिकायत; खुद फैंस को बुलाया था स्टेज पर
  • Filed under Entertainment.

इस बीच मिली अतिरिक्त जानकारी के अनुसार, Dehradun show Jasmine Sandlas viral video controversy truth. देहरादून में 17 जुलाई को हुए पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस के शो की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं।

अब तक क्या सामने आया है

देहरादून में 17 जुलाई को हुए पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के शो की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मिन के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान या उसके बाद जैस्मीन सैंडलस की ओर से ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। जैस्मिन शाम करीब 8 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंची थीं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की ओर से आयोजित लोकपर्व कार्यक्रम में उन्हें प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। शो के दौरान जैस्मिन ने खुद कुछ लड़कियों को स्टेज के पास बुलाया था। इस दौरान कई लड़कियों ने उनसे गले मिलकर फोटो और वीडियो बनवाए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जैस्मिन ने महिलाओं की सुरक्षा और ग्राउंड में मौजूद लड़कियों की सेफ्टी का मुद्दा भी उठाया था। पूरे शो के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने किसी भी तरह की कोई शिकायत या आपत्ति नहीं जताई। कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के करीब डेढ़ घंटे तक चला। मौके पर पुलिस अधिकारी तैनात थे और जैस्मिन की सुरक्षा के लिए उनके निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। शो करने के बाद जैस्मिन वहां से रवाना हो गईं। जैस्मीन सैंडलस के शो की PHOTOS… अब पढ़िए जैस्मिन का सिंगर बनने का पूरा सफर… 1985 में पंजाब के जालंधर में जन्म: जालंधर में 1985 में जन्मी जैस्मिन को स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा संगीत की क्लास पसंद थी। आज ग्लोबल पंजाबी पॉप स्टार बन चुकीं जैस्मिन को फैंस ने गुलाबी क्वीन का टैग दिया है। उनके जीवन की कहानी सिर्फ हिट गानों की नहीं है, बल्कि यह कहानी दूसरे देश में किए संघर्ष की है। फिल्म धुरंधर की हालिया ब्लॉकबस्टर सफलता और जैस्मिन के गीत ने फिर साबित कर दिया है कि उनका जादू बरकरार है। 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना: जैस्मीन सैंडलस बताती हैं कि स्कूल में उन्हें मैथ या साइंस की क्लास बोरिंग लगती थी। उनका मन हमेशा म्यूजिक क्लास में रमता था। 6 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उनकी मां ने हमेशा उनके इस जुनून को समझा और उन्हें प्रोत्साहित किया। 13 साल की उम्र में परिवार जालंधर से कैलिफोर्निया गया: जब जैस्मिन 13 साल की थी तब उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। उनका परिवार स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (अमेरिका) शिफ्ट हो गया। एक नए देश में बिना किसी दोस्त और बिना किसी जान-पहचान के जैस्मिन ने अपनी पहचान बनाई। इस मुश्किल दौर में संगीत ही उनका एकमात्र सहारा बना। उन्होंने कविताएं लिखने शुरू कीं और धीरे-धीरे उन्हें धुनों में ढालने लगीं। यहीं पर उन्होंने अपनी पंजाबी जड़ों के संगीत को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर अलग स्टाइल बनाया। 20 रुपए की सीडी बेचने के लिए क्लबों के बाहर खड़ी रहीं: एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया कि सक्सेस रातों-रात नहीं मिली। इसके लिए अपने गीतों की सीडी बनाकर और उसे 20 रुपए में बेचने के लिए घर से निकलती थीं। वह अमेरिका के क्लबों के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं। आने-जाने वाले लोगों को अपनी सीडी थमाती थीं। इस उम्मीद में कि कोई एक बार उनका संगीत सुन ले। उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था। गुलाबी एल्बम से मिली पहचान, बॉलीवुड तक पहुंचीं जैस्मिन का 2008 में पहला गाना मुस्कान हिट हुआ। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में एल्बम गुलाबी से मिली, जिसमें उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ काम किया। 2014 में बॉलीवुड ने उनकी आवाज को पहचाना। सलमान खान की फिल्म किक के लिए यो यो हनी सिंह के साथ गाए गाने यार ना मिले को लोगों ने खूब पसंद किया। इस एक गाने ने जैस्मिन को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद गैरी संधू के साथ इलीगल वेपन जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। सबसे मोटी फीस और करोड़ों की नेटवर्थ संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक जैस्मिन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर आया है। अब जैस्मिन बॉलीवुड या फिल्म के गानों के लिए 30 लाख से 35 लाख प्रति गाना चार्ज करती हैं। उनके एक लाइव कॉन्सर्ट की फीस भी लगभग 10 लाख से 25 लाख के बीच बताई जाती है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपए है। इंडिया टूर का शानदार आगाज आपको बता दें कि 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' 11 जुलाई को दिल्ली से शुरू हुआ है। इसके बाद यह कारवां 17 जुलाई को देहरादून, 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा। ————————————————————— ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड कूच करने वाले निहंग की पिटाई का VIDEO:आपत्तिजनक PHOTOS हुई थी लीक; डंडे पड़े तो जसदीप बोला- हाय बाबा जी उत्तराखंड कूच के दौरान निहंगों में शामिल रहे निहंग जसदीप सिंह की एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई तस्वीरें सामने आने के बाद अब उन पर कार्रवाई की गई है। पंजाब में निहंग जसदीप सिंह को धार्मिक सजा दी गई है। इसके तहत जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधा गया और डंडों से पैरों के तलवों पर मार भी लगाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)

प्रसंग

यह खबर "जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के दावे का VIDEO वायरल:देहरादून शो में सिंगर ने नहीं दर्ज कराई शिकायत; खुद फैंस को बुलाया था स्टेज पर" से जुड़ी है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसका सार है: देहरादून में 17 जुलाई को हुए पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के शो की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मिन के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान या उसके बाद जैस्मीन सैंडलस की ओर

ऐसी खबरों में शुरुआती अपडेट और अंतिम तस्वीर के बीच अक्सर कुछ अंतर होता है। पाठकों के लिए मुख्य घटना, उसका असर और आगे आने वाले अपडेट को अलग-अलग समझना मददगार रहता है।

अपराध, अदालत, राजनीति, स्वास्थ्य या वित्त जैसे संवेदनशील विषयों में स्थिति समय के साथ बदल सकती है, इसलिए इस पर आगे भी अपडेट दिया जाएगा।

पाठकों पर असर

पाठकों के लिए यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि यह तेजी से बदलते घटनाक्रम का संक्षिप्त, स्रोत-आधारित और साफ संदर्भ देती है।

NewzQuest दृष्टिकोण

NewzQuest की नजर में यह एक शुरुआती लेकिन महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, जिस पर आने वाले समय में और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

आगे क्या देखना है

  • इस मुद्दे पर आने वाला अगला आधिकारिक बयान।
  • इसका आम लोगों और स्थानीय समुदाय पर पड़ने वाला असर।
  • आने वाले दिनों में सामने आने वाले नए घटनाक्रम।

यह क्यों महत्वपूर्ण है

यह अपडेट पाठकों के लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह तेजी से बदलती खबर पर शुरुआती संदर्भ देता है।

NewzQuest सटीक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। अगर आपको इस खबर में कोई त्रुटि नजर आती है, तो कृपया हमें सूचित करें।

आगे क्या

NewzQuest इस विषय पर आने वाले हर नए अपडेट को ट्रैक करता रहेगा।


Discover more from Newz Quest

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Advertisement
Arjun Mehta
Written by

Arjun Mehta

Journalist and contributor at NewzQuest Media Network.

View all posts by Arjun Mehta →

Leave a Reply

Discover more from Newz Quest

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading