एनशॉर्ट्स
IT की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में की आत्महत्या, कुछ दिन पहले बॉयफ्रेंड ने भी किया था सुसाइड
Telangana News: तेलंगाना के निर्मल जिले के बासर स्थित ट्रिपल आईटी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां इंजीनियरिंग के दूसरे साल की छात्रा आर. वसंत ने अपने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली. मृतक वसंत का मूल स्थान वनपर्थी जिला बताया गया है. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही ट्रिपल आईटी के कर्मचारियों ने छात्रा के परिवार को सूचित किया और शव को भैंसा एरिया अस्पताल भेज दिया. अभी तक आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू की पड़ताल कर रही है. कुछ दिन पहले बॉयफ्रेंड ने कर लिया था सुसाइड सूत्रों के मुताबिक, वसंत की आत्महत्या का संभावित कारण प्रेम में विफलता बताया जा रहा है. यह माना जा रहा है कि वह गणेश नामक युवक से प्यार करती थी. बताया जा रहा है कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।