ISRO ने रचा इतिहास, बाहुबली रॉकेट LVM3 से लॉन्च किया अमेरिका का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2

एनशॉर्ट्स
ISRO ने रचा इतिहास, बाहुबली रॉकेट LVM3 से लॉन्च किया अमेरिका का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत और भरोसे का एहसास करा दिया है. कम बजट, सटीक तकनीक और बड़ी जिम्मेदारी के साथ ISRO ने बुधवार सुबह इतिहास रचते हुए अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 से अमेरिका का अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया.यह मिशन न सिर्फ तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक विश्वसनीय वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करता है. बाहुबली रॉकेट LVM3 की ऐतिहासिक उड़ानश्रीहरिकोटा से बुधवार सुबह ठीक 8 बजकर 54 मिनट पर LVM3 रॉकेट ने उड़ान भरी. यह LVM3 की छठी ऑपरेशनल उड़ान थी, जिसने अंतरिक्ष में एक नया रिकॉर्ड कायम किया. इस मिशन के तहत 6,100 किलोग्राम वजन वाला अमेरिकी कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया गया. ISRO के अनुसार, यह अब तक का सबसे भारी पेलोड है जिसे LVM3 ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया है. इससे पहले यह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

