एनशॉर्ट्स
ISRO का ये 'बाहुबली' रॉकेट स्पेस में जाकर करेगा ऐसा कमाल, समंदर में कायम होगी भारत की बादशाहत
भारत अपनी समुद्री सुरक्षा और संचार क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी कर चुका है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) रविवार को अपने अब तक के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 (CMS-03) को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है. यह उपग्रह भारतीय नौसेना और विस्तृत समुद्री क्षेत्रों में संचार नेटवर्क को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा. भारत से प्रक्षेपित होने वाला सबसे भारी उपग्रहइसरो ने बताया कि लगभग 4,410 किलोग्राम वजन वाला सीएमएस-03 भारत की धरती से भू-समकालिक स्थानांतरण ऑर्बिट (GTO) में भेजा जाने वाला अब तक का सबसे भारी उपग्रह होगा. यह उपग्रह 4,000 किलोग्राम से भारी श्रेणी में आता है और देश की सैन्य-संचार प्रणाली को उन्नत करने में सहायक होगा. ‘बाहुबली’ रॉकेट LVM3-M5 से होगा लॉन्चसीएमएस-03 को इसरो के सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3-M5 के जरिए छोड़ा जाएगा. भारी भार उठाने की क्षमता के कारण 43.5 मीटर लंबा यह रॉकेट ‘बाहुबली’ के नाम से प्रसिद्ध
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।