एनशॉर्ट्स
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने….', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
ईरान के साथ चल रही जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया किया है. उन्होंने पीएम मोदी को अपना पक्का दोस्त बताते हुए कहा कि इस समय में इजरायल के साथ खड़े रहने के लिए भारत का धन्यवाद. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार (2 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके बताया था कि उनकी हालिया स्थिति पर नेतन्याहू से बात हुई है. बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को बेत शेमेश का जायजा लेने पहुंचे थे, जहां ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में नौ लोगों की जान चली गई. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी के फोन कॉल का जिक्र किया और कहा कि वह अन्य देशों के नेताओं के भी संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने अपने दोस्त, पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है. मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई, मैं इस वक्त में इजरायल और यहूदियों के साथ खड़े
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।