एनशॉर्ट्स
Israel Iran War: कितने दिन ईरान पर बम मारेंगे ट्रंप? प्लान हो गया लीक, धुआं-धुआं मिडिल ईस्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये संघर्ष अभी चार हफ्ते तक खिंच सकता है. इससे पहले भी ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी बमबारी पूरे हफ्ते या जब तक जरूरत है, तब तक जारी रहेगी. वो बोले कि ईरान बड़ा देश है और मजबूत भी, इसलिए इसमें वक्त लगना लाजमी है. ईरान पर 4 हफ्ते हमले करने का इरादा डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश अखबार 'द डेली मेल' को दिए एक फोन इंटरव्यू में हमले की बात कही, जब वो अपने मार-ए-लागो रिजॉर्ट में थे. उन्होंने कहा, ‘ये हमेशा से चार हफ्ते का प्लान था. हमें लगा कि चार हफ्ते या उससे थोड़ा कम लगेगा,’ वो बोले कि ईरान बड़ा देश है और मजबूत भी, इसलिए इसमें वक्त लगना लाजमी है. ये बयान ऐसे वक्त आया है जब मिडल ईस्ट में जंग जैसे हालात हैं. अमेरिका और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।