एनशॉर्ट्स
IPL Retention 2026: आंद्रे रसेल समेत रिलीज होने वाले 5 सबसे बड़े प्लेयर, पंजाब से OUT हुआ दिग्गज
IPL 2026 से पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. सभी टीमों ने 15 या उससे ज्यादा खिलाड़ी रिटेन किए हैं, लेकिन रिलीज होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें देख पूरा IPL जगत हिल गया है. इनमें एक नाम आंद्रे रसेल (Andre Russell Released) का भी है, जिन्हें KKR ने 11 साल बाद रिलीज कर दिया है. RCB और दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ नामी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. रिलीज होने वाले 5 बड़े खिलाड़ी आंद्रे रसेल- रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम आंद्रे रसेल का है, जो 2014 से ही KKR के लिए खेल रहे थे. रसेल के रिलीज होने से KKR के पर्स में 12 करोड़ रुपये जुड़े हैं, क्योंकि पिछले सीजन केकेआर ने रसेल को 12 करोड़ में रिटेन किया था. रसेल ने केकेआर के लिए 140 मैचों में 2651 रन बनाने के अलावा 123 विकेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।