एनशॉर्ट्स
IPL Auction 2026 Live: आज IPL ऑक्शन, 369 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; क्या टूट जाएगा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड?
आज आईपीएल 2026 की ऑक्शन होनी है. इस बार मिनी ऑक्शन है. यह ऑक्शन आबू धाबी में होगी. आप टीवी और मोबाइल दोनों पर आईपीएल 2026 ऑक्शन लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा abplive.com पर आपको आईपीएल 2026 की नीलामी के सभी अपडेट्स मिल जाएंगे. इस बार की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सबसे महंगे बिक सकते हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी में 350 से ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. हालांकि, इसमें ज्यादा से ज्यादा 77 प्लेयर ही बिक सकते हैं. इस नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है. केकेआर के पास 64 करोड़ 30 लाख रुपये हैं. केकेआर की नजरें टीम को नए सिरे से तैयार करने पर होंगी, क्योंकि टीम को ऑक्शन में करीब 13 खिलाड़ियों को खरीदना है. इस मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमें कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अबू धाबी में होने वाले आयोजित ऑक्शन में बैठेंगी. जिसमें सभी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।