एनशॉर्ट्स
IPL 2026 Retention Live: कब-कहां देखें IPL 2026 की ऑफिशियल रिटेंशन लिस्ट, TV और मोबाइल पर आएगा लाइव, जानिए पूरी डिटेल
आईपीएल की सभी 10 टीमों के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बोर्ड को सौंपने की डेडलाइन खत्म होने वाली है. बता दें कि मिनी ऑक्शन दिसंबर के मध्य में होगा, इससे पहले सभी टीमें कुछ खिलाड़ियों को रिलीज़ कर अपने पर्स को मजबूत करना चाहेगी. रिटेंशन लिस्ट का प्रसारण सभी फैंस लाइव देख सकते हैं. जानिए मोबाइल यूजर्स किस ऐप पर इसे लाइव देख सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को होगा. ये भारत से बाहर आयोजित किए जाने पर विचार चल रहा है. संभावना है कि ऑक्शन यूएई में हो सकता है. पूरी संभावना है कि ऑक्शन सिर्फ 1 दिन का होगा. बता दें कि पिछले संस्करण के लिए हुआ मेगा ऑक्शन 2 दिन तक चला था. इस बार टीमों पर पाबंदियां नहीं हैं कि वह कितने प्लेयर्स को रिलीज़ करें या रिटेन करें. कब रिलीज़ होगी IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट?
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।