एनशॉर्ट्स
IPL 2026: RCB का बिकना तय! आईपीएल 2026 से पहले विराट की टीम को मिलेगा नया मालिक,डायजेओ ने शुरू की प्रक्रिया
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है. टीम के मौजूदा मालिक डायजेओ (Diageo) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी को बेचने जा रही है. यह कदम IPL 2026 सीजन से पहले उठाया जाएगा, और कंपनी का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक यह सौदा पूरा कर लिया जाए. अब बदलेगा RCB का मालिक डायजेओ ने बुधवार, 5 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सूचना दी कि उसने अपनी सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) की “रणनीतिक समीक्षा” शुरू कर दी है. यही कंपनी आरसीबी की मालिक है और पुरुषों की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) दोनों टीमों को संभालती है. डायजेओ के भारतीय कारोबार यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने कहा, “RCSPL हमारे लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति है, लेकिन यह हमारे मुख्य शराब व्यवसाय का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।