IPL 2026 Auction: मथीशा पाथिराना बने सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने इतने करोड़ में खरीदा, CSK ने देखा तक नहीं

एनशॉर्ट्स
IPL 2026 Auction: मथीशा पाथिराना बने सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने इतने करोड़ में खरीदा, CSK ने देखा तक नहीं
Matheesha Pathirana KKR IPL 2026: मथीशा पाथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ में खरीद लिया है. वो आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए हैं. नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था और इस बार सीएसके ने पाथिराना पर एक भी बोली नहीं लगाई. मथीशा पाथिराना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, जिनके लिए पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में जंग देखने को मिली. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स पाथिराना पर अपना आधे से भी ज्यादा पर्स लुटाने को तैयार थे, लेकिन KKR के आगे उनकी एक न चली. दिल्ली कैपिटल्स ने 15.60 करोड़ रुपये पर आकर अपने हाथ खींच लिए, उसके बाद भी LSG ने हार नहीं मानी, जिसने पाथिराना पर 17.80 करोड़ रुपये तक बोली लगाई, लेकिन उसके बाद LSG भी पीछे हट गई. अंततः KKR ने पाथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा. उनसे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

