एनशॉर्ट्स
IPL 2026 में ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में गए खिलाड़ी ने शुरू की नई पारी, फिल्मी अंदाज में किया GF को प्रपोज
IPL 2026 ऑक्शन से पहले ट्रेड डील के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में आए इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड इसाबेल्ला (Isabella Grace Symonds) को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, इस पर वह भावुक नजर आई. करन और इसाबेल्ला ने एक साझा पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि दोनों ने 20 नवंबर, 2025 को सगाई कर ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले ऑक्शन में सैम करन को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आगामी सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले ट्रेड के जरिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स को दे दिया. उनके साथ सीएसके ने रवींद्र जडेजा को भी राजस्थान में जाने दिया. सैम करन की मंगेतर कई बार भारत भी आ चुकी हैं, वह करन के साथ अनंत अंबानी की शादी में भी आईं थी. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।