एनशॉर्ट्स
IPL 2026 ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने की बड़ी घोषणा, इस दिग्गज को बनाया हेड कोच
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले एक बड़ी घोषणा की है. टीम ने अपने नए हेड कोच के रूप में कुमार संगाकारा की नियुक्ति की है. ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील भी की, उन्होंने कप्तान संजू सैमसन की जगह सीएसके से रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया. श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को लेकर पहले से खबर थी कि वह राजस्थान रॉयल्स के नए हेड कोच बनाए जा सकते हैं, जिस पर राजस्थान ने अब मुहर लगा दी है. पिछले संस्करण में टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ थे, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया था. View this post on Instagram A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।