Sports
India Semi Final Qualification: 'सेमीफाइनल' से कम नहीं भारत और वेस्टइंडीज का मैच, जो हारा वो बाहर; समीकरण उड़ा देगा आपके होश
India vs West Indies Semi Final Scenario: भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच, यह नॉकआउट मुकाबला होगा और इसमें बहुत कुछ दांव पर लगा होगा. यह महामुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. जब दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में उतरेंगी तो रोमांच किसी सेमीफाइनल जैसा होगा, क्योंकि मौका ही ऐसा है. यहां जान लीजिए भारत और वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण क्या है. भारत और वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण बिल्कुल स्पष्ट है. वेस्टइंडीज अभी नेट रन-रेट के मामले में आगे है, लेकिन मैच अगर बिना किसी बाधा के सम्पन्न हुआ, तो नेट रन-रेट का कोई महत्व नहीं रह जाएगा. सीधा समीकरण यह है कि भारत या वेस्टइंडीज में जिसे भी जीत मिली, वह सेमीफाइनल में एंट्री मार लेगा. बदला लेगी टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 मैच खेले गए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।