एनशॉर्ट्स
India Semi Final Qualification: भारत को कितने रनों से जीतना होगा मैच? सेमीफाइनल के लिए क्या है समीकरण? वेस्टइंडीज की कितनी उम्मीद बाकी
India Semi Final Equation: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तीन सेमीफाइनलिस्ट टीम सामने आ चुकी हैं और आज चौथी टीम पर खुलासा होना है. सेमीफाइनल में जाने वाली टीम कौन से होगी, इसका फैसला भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से निकलेगा. वेस्टइंडीज का नेट रन-रेट +1.791 का है, वहीं टीम इंडिया का नेट रन रेट -0.100 है. ऐसे में क्या टीम इंडिया के लिए ऐसा समीकरण बन रहा है, जहां उसे एक तय रनों या विकेट के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. यहां समझ लीजिए पूरा समीकरण. भारत को कितने रनों से चाहिए जीत? वेस्टइंडीज और भारत के नेट रन-रेट में काफी बड़ा अंतर है, लेकिन यहां पर NRR का कोई महत्व नहीं है. इसलिए भारत कितने भी रनों से जीते, वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा. दरअसल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मामले में स्थिति ऐसी बन रही थी कि श्रीलंका के खिलाफ जीतने पर पाकिस्तान के न्यूजीलैंड के बराबर अंक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।