Sports
IND vs ZIM Super-8 Live Score: 'करो या मरो' के मैच में भारत की जिम्बाब्वे से भिड़ंत, शाम 7 बजे शुरु होगा मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी, गुरुवार को दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए सुपर-8 का यह मैच 'करो या मरो' वाला है. इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रह सकती है. बता दें कि सुपर-8 के पहले मैच में मेन इन ब्लू को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी. बताते चलें कि टीम इंडिया के लिए सिर्फ यह मैच जीतना काफी नहीं होगा, बल्कि मेन इन ब्लू को चाहिए कि वह अच्छे रनरेट से जीते. अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.800 का हो गया है. कैसे भी करके टीम को अपना रनरेट प्लस में लाना होगा. अब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।