Sports
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंद भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीता मैच
India vs Zimbabwe Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है. वहीं भारत के जीतने से दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी. ब्रायन बैनेट ने शतक जरूर लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. संजू सैमसन को इस बार प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, जो 24 रन बनाकर आउट हो गए. लगातार फ्लॉप चल रहे अभिषेक शर्मा ने आखिरकार 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल महफिल लूटी. वहीं हार्दिक पांड्या ने 50 रन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।