Sports
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
Highest Successful Run Chase at Eden Gardens: भारत और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. ये दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मैच है, क्योंकि आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली को घर वापस लौटना होगा. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने पावरप्ले तक बिना विकेट खोए 45 रन बनाए. यहां जान लीजिए कि भारतीय टीम को वेस्टइंडीज को कितने स्कोर पर रोकना होगा और यहां टी20 में सबसे बड़ा रन चेज कितना है. 160 बने, तो हो जाएगी मुश्किल कोलकाता के ईडन गार्डन्स की बात करें तो यहां अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कभी 160 रन भी चेज नहीं हुए हैं. यहां टी20 में सबसे सफल रन चेज 158 रन का है, जो भारतीय टीम ने 2022 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ हासिल किया था. ऐसा नहीं है कि वेस्टइंडीज इतना बड़ा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।