एनशॉर्ट्स
IND vs SA Test Series: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, गुवाहाटी टेस्ट के 5 विलेन, जिन्होंने कटवाई भारत की नाक!
IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रनों से हरा दिया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. ये हार न केवल स्कोरबोर्ड पर बड़ी थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद शर्मनाक भी साबित हुई. पहली ही पारी में मैच भारत की पकड़ से फिसल गया और दूसरी पारी तो पूरी तरह से बिखर गई. कई खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन इस हार की सबसे बड़ी वजह बना. यहां जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस मैच में भारत की उम्मीदों को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई. साई सुदर्शन टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 का स्थान टीम की रीढ़ माना जाता है, लेकिन साई सुदर्शन इस सीरीज में उस जिम्मेदारी को निभा नहीं पाए. भारत को जहां इस पोजिशन पर एक मजबूत दीवार चाहिए थी, वहां सुदर्शन लगातार कमजोर कड़ी साबित हुए. गुवाहाटी टेस्ट में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।