एनशॉर्ट्स
IND vs SA Test: भारत की हार पर मचा बवाल, पूर्व दिग्गज ने कोच गंभीर पर साधा निशाना, बोले- 'तुम हारने लायक ही हो'
IND vs SA Test: ईडन गार्डन्स में खेले गए भारत–दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 30 रन से मिली हार ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. घरेलू पिच पर मिली इस शर्मनाक हार के बाद न सिर्फ फैन्स, बल्कि दिग्गज क्रिकेटर भी टीम इंडिया की जमकर आलोचना कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो कोच गौतम गंभीर की बातों पर सीधा तीर चलाते हुए कहा, “ऐसी पिच बनाओगे, तो हारने के ही लायक हो.” वॉन का तीखा हमला, ‘हारने लायक हो’ भारत की दूसरी पारी 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 पर ढेर हो गई. इसके बाद माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ऐसी पिच तैयार करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस के खिलाफ हारने के लायक ही हो. दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत.” वॉन लंबे समय से भारतीय पिचों की आलोचना करते आए हैं, लेकिन इस मैच के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।