एनशॉर्ट्स
IND vs SA Live Score, 2nd Test: सेनुरन मुथुसामी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, टीम इंडिया पर बड़ा दबाव
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज टेस्ट का दूसरा दिन है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे. मेहमान टीम अपनी पहली पारी को आगे बढ़ा रहा है. दूसरे दिन, पहले सेशन में क्या कुछ हुआ सेनुरन मुथुसामी (25) और कैइल वेरेन्ने (1) ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की, मुथुसामी ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया. इस सेशन में भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसते नजर आए, सिर्फ एक बार विकेट का मौका मिला था जब मुथुसामी 46 रन पर खेल रहे थे. दरअसल रवींद्र जडेजा की गेंद पर उन्हें एलबीडबल्यू आउट दिया गया, उन्होंने कुछ देर सोचकर डीआरएस ले लिया. रिव्यू में जब गेंद उनके ग्लव्स के पास थी, तब बहुत ही बारीक सा स्पाइक नजर आया. इस लिए अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।