एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd Test Live Score, Day-1: लंच तक दक्षिण अफ्रीका- 156/2, भारतीय गेंदबाज रहे बेअसर; बावुमा-स्टब्स के बीच 74 रनों की साझेदारी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज टेस्ट का पहला दिन है. भारत के टॉस हारने का सिलसिला इस टेस्ट में भी जारी रहा, टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. हालांकि बतौर कप्तान पहला टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत ने कहा कि यहां पहले गेंदबाजी करना भी बुरा विकल्प नहीं है. पहले सेशन की हाइलाइट्स एडन मार्क्रम और रयान रिकेल्टन ने दक्षिण अफ़्रीकी पारी की शुरुआत की, दोनों ने सधी हुई शुरुआत की. मार्क्रम ने अपनी 17वीं गेंद पर पहला रन बनाया, उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका मारा. लेकिन 7वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर बुमराह ने एक अच्छा मौका बनाया जब गेंद मार्क्रम के बल्ले से लगकर स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में गई. लेकिन राहुल से ये कैच छूट गया, जबकि ये काफी आसान कैच होता. मार्क्रम इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।