एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd Test Live Score, Day-1: फिर टॉस हार गया भारत, टेम्बा बावुमा ने चुनी बल्लेबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज टेस्ट का पहला दिन है. टॉस का रोल महत्वपूर्ण होगा, जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं. ऋषभ पंत का बतौर टेस्ट कप्तान ये पहला मैच है. टेम्बा बावुमा बतौर कप्तान कभी कोई टेस्ट नहीं हारने का रिकॉर्ड इस मैच में भी कायम रखना चाहेंगे. 0-1 से पिछड़ी हुई है टीम इंडिया कोलकाता में पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया 2 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है. टेम्बा बावुमा एंड टीम अगर इस टेस्ट को ड्रा कराने में भी सफल रही तो मेहमान टीम सीरीज जीत जाएगी. इसलिए भारत को सीरीज बराबर पर खत्म करने के लिए ये टेस्ट हर हाल में जीतना है. भारत की संभावित प्लेइंग 11 यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।