एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd Test Highlights: 408 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया ने 0-2 से गंवाई सीरीज; यानसेन बने POTM
दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों से हराया. भारत की दूसरी पारी 140 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले मार्को यानसेन ने इस टेस्ट में कुल 7 विकेट लिए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. दूसरी पारी में भारत के 6 बल्लेबाजों को आउट करने वाले साइमन हार्मर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. अभी तक के खेल में क्या कुछ हुआ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सेनुरन मुथुसामी ने पहली पारी में अपना पहला टेस्ट शतक (109) जड़ा, तो वहीं गेंदबाज मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा, वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।