एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd Test: 93 रन, 6 विकेट…, मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने सोमवार को भारत के खिलाफ 6 विकेट लेकर इतिहास रचा. इससे पहले उन्होंने टेस्ट के दूसरे दिन 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 7 छक्के जड़े थे. गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऋषभ पंत एंड टीम पर मैच और सीरीज हार का खतरा बढ़ गया है. केएल राहुल (22) और यशस्वी जायसवाल (58) ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की थी. इसके बाद जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जायसवाल के आउट होने के बाद पूरी टीम बिखर गई. केशव महाराज ने पहला और फिर हार्मर ने जायसवाल और सुदर्शन के रूप में दूसरा और तीसरा विकेट लिया. इसके बाद मार्को यानसेन ने लगातार 4 विकेट लेकर टीम इंडिया के मिडिल आर्डर को तबाह कर दिया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।