एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd Test: 'ब्रेनफेड शॉट'… ऋषभ पंत का गैरजिम्मेदाराना रवैया देखकर भड़के दिग्गज, फैंस को भी आया गुस्सा
ऋषभ पंत गुवाहाटी टेस्ट में कप्तान हैं, उन पर जिम्मेदारियां अधिक हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी में गैरजिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला. जब वह क्रीज पर आए थे तब यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन 10 गेंदों के अंदर आउट हो गए थे, लगातार विकेट गिरने के बाद कप्तान से उम्मीद थी कि वह संभलकर खेलेंगे लेकिन वो तो एक छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए. कप्तान पंत ने 8 गेंदों में 7 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे. सेनुरन मुथुसामी ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था, जबकि गेंदबाज मार्को यानसन ने भी 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के जड़े थे. उम्मीद थी भारत के बल्लेबाज भी इस पिच पर अच्छा करेंगे, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इनके आउट होने के बाद तो टीम इंडिया बिखर सी गई. इनमें सबसे खराब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।