एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट से बाहर दक्षिण अफ्रीका का खूंखार गेंदबाज, अब तो जीत पक्की!
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट शनिवार, 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे, क्योंकि शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हो गए हैं. लेकिन एक राहत भरी खबर टीम इंडिया के लिए भी आई है, क्योंकि मेहमान टीम का भी एक खतरनाक गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर हो गया. टेम्बा बावुमा ने इसकी पुष्टि की है. गुवाहाटी टेस्ट से बाहर कागिसो रबाडा पिछले कई दिनों से सवाल बना हुआ था कि क्या कागिसो रबाडा गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं. क्योंकि उन्हें कोलकाता टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान पसलियों में चोट लग गई थी, वह पहला टेस्ट भी नहीं खेले थे. अब मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कन्फर्म कर दिया है कि रबाडा दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे. ये दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह वर्तमान में खेल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।