एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd ODI Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे? रायपुर के मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा. इस दिन रायपुर में बारिश की संभावना है. क्या मैच रद्द होने का भी खतरा है? पढ़िए रायपुर में बुधवार को मौसम कैसा रहेगा? केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला वनडे 27 रनों से जीतकर आ रही है. अच्छी बात ये हैं कि सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा फॉर्म में हैं, दोनों ने पिछले मैच में शतकीय साझेदारी की थी. कोहली ने 83वां इंटरनेशनल शतक जड़ा था. रायपुर में बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि ये इतनी नहीं है कि मैच रद्द होने का खतरा रहे. 3 दिसंबर को रायपुर में कैसा रहेगा मौसम? भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला आदर्श परिस्थितियों में खेला जाएगा. दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।