एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd ODI Live Score: रायपुर में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, रोमांचक हो सकता है दूसरा वनडे; पढ़ें पल-पल का अपडेट
आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दोनों टीमें भिड़ेंगी. टीम इंडिया आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. मैच जीतने से पहले भारतीय कप्तान केएल राहुल के लिए सबसे बड़ी चुनौती टॉस जीतना है. अब तक लगातार 19 बार टीम इंडिया वनडे में टॉस हार चुकी है. आज केएल राहुल इस स्ट्रीक को तोड़ना चाहेंगे. रांची में खेले गए पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए थे, कोहली ने शतक जड़ा था और रोहित शर्मा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की थी. कोहली ने 135 रन बनाए थे. कप्तान केएल राहुल ने भी निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाकर टीम के स्कोर को 349 तक पहुंचाया था. दक्षिण अफ्रीकी टीम 17 रनों से मैच हार गई थी. पिच रिपोर्ट रांची से उलट रायपुर में गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है, यहां बल्लेबाजों को थोड़ा संघर्ष
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:

Leave a Reply