एनशॉर्ट्स
IND Vs SA: साउथ अफ्रीका से पहला टेस्ट हारी भारत तो क्या बोल गए पुजारा, दी ये नसीहत
भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि अगर भारतीय टीम टर्निंग विकेट चाहती है, तो बल्लेबाजों को अलग तरीके से खेलना होगा. टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 30 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. दूसरी पारी में टीम इंडिया को जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला, लेकिन मेजबान टीम सिर्फ 93 रन पर सिमट गई. मुकाबले के पहले दिन से ही पुजारा ने असमान उछाल और टर्न वाली पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के रवैये पर सवाल उठाए थे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ बल्लेबाज ही इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं. चेतेश्वर पुजारा ने 'जियोस्टार' पर कहा, "मैं नहीं मानता कि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर बदलाव के कारण हार रही है. अगर आप इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में बदलाव के कारण हार जाते, तो यह स्वीकार्य हो सकता था, लेकिन इस टीम में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।