एनशॉर्ट्स
IND vs SA: विशाखापत्तनम में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? क्या लगेगी शतकों की हैट्रिक?
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. रायपुर में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ से कम नहीं है. सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है और दोनों टीमें जीत के साथ खिताब पर कब्जा जमाना चाहेंगी. इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण एक बार फिर विराट कोहली होंगे, जिन्होंने पहले दोनों वनडे में शतक जड़कर अपनी लय और क्लास का शानदार नमूना पेश किया है. विशाखापट्टनम में कोहली का सुनहरा रिकॉर्ड विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में अपने वनडे करियर में अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 97.83 की शानदार औसत से 587 रन बनाए हैं. यहां उनके नाम 3 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं. इतना ही नहीं, इस मैदान पर एक बार उन्होंने 99 रन की बदकिस्मत पारी भी खेली थी. उनका इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।