एनशॉर्ट्स
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन…' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
पिछले काफी समय से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात विकेट की जीत के बाद रविवार को कहा कि वह रन नहीं बना पा रहे है लेकिन ऐसा नहीं है कि वह लय में नहीं है. सूर्यकुमार ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मैंने नेट में शानदार बल्लेबाजी की है. जब रन बनाने की जरूरत होगी, तब बनेंगे.’’ सूर्यकुमार ने इस श्रृंखला के तीन मैचों में 12, पांच और 12 रन की पारियां खेली है. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं फॉर्म में नहीं हूं, लेकिन रन बनाने में नाकाम रहा हूं.’’ भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम ने पिछले मैच में मिली हार से सबक लेकर अच्छी वापसी की. उन्होंने कहा, ‘‘खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. इस तरह से वापसी करना शानदार रहा. पिछले मैच के बाद हमने बहुत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।