एनशॉर्ट्स
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा रांची का मौसम
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से हराकर आ रही है. अब बारी है तीन मैचों की ODI सीरीज की, जो 30 नवंबर से शुरू हो रही है. कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका अब तक सिर्फ एक बार वनडे मैचों में आमने-सामने आए हैं, उस मुकाबले में भारतीय टीम 7 विकेट से विजयी रही थी. खैर हार-जीत खेल का हिस्सा हैं, इसी बीच जान लीजिए कि कल पहले वनडे मैच के दौरान रांची का मौसम कैसा रहने वाला है. कैसा रहेगा मौसम का हाल? भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच के दौरान मौसम खुशनुमा रह सकता है. 30 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि मैच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।