एनशॉर्ट्स
IND vs SA: भारतीय खिलाड़ियों को खुद उठाना पड़ा सामान, एयरपोर्ट मैनेजमेंट का उड़ रहा मजाक; देखें वायरल वीडियो
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के दोनों मैच रोमांचक रहे हैं. रांची में खेला गया पहला मैच टीम इंडिया ने और रायपुर में खेला गया दूसरा वनडे दक्षिण अफ्रीका ने जीता. अब शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होने वाला तीसरा मुकाबला सीरीज डिसाइडर होगा. भारतीय खिलाड़ी विशाखापट्टनम पहुंच गए हैं, लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एस्कलेटर पर गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा को अपना सामान खुद उठाकर चढ़ना पढ़ रहा है. इससे एयरपोर्ट मैनेजमेंट का मजाक उड़ रहा है. भारतीय खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर हुई परेशानी वायरल वीडियो रायपुर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां एस्कलेटर काम नहीं कर रहा था. जबकि 3 दिन पहले ही भारतीय और दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी यहां पहुंचे थे. ये वीडियो तब का है, जब भारतीय प्लेयर्स रायपुर से तीसरे वनडे के लिए विशाखापट्टनम जा रहे थे. वीडियो में नजर आ रहा है कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।