एनशॉर्ट्स
IND vs SA: बुमराह के पंजे में फंसी दक्षिण अफ्रीका, कुलदीप-सिराज भी चमके, 159 पर समेट भारत ने रचा इतिहास
कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम 159 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है. भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके. यह ईडन गार्डन्स मैदान में पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीकी टीम का पहली पारी में सबसे कम स्कोर 222 रन था. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने भी दो-दो विकेट लिए. एडन मार्करम और रायन रिकल्टन ने दक्षिण अफ्रीका को सधी हुई शुरुआत दिलाते हुए 57 रनों की सलामी साझेदारी की. उसके बाद विकेट का पतझड़ शुरू हो गया. मार्करम ने 31 रन और रिकल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान टेंबा बावुमा सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने. टोनी डी जोरजी को भी शुरुआत मिली, लेकिन उनकी पारी 55 गेंद में 24 रन पर समाप्त हुई. ईडन गार्डन्स में सबसे कम स्कोर यह ईडन गार्डन्स में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।