एनशॉर्ट्स
IND vs SA: दूसरा टेस्ट 408 रनों से हारने के बाद ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, सबसे बड़ी हार पर कहा- क्रिकेट को हल्के में…
दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया है. टीम इंडिया दूसरा टेस्ट 408 रनों से हारी, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी हार है. इस मुकाबले में ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे, इसलिए आने वाले कई वर्षों तक पंत के माथे पर सबसे बड़ी हार का टैग लगा रह सकता है. इस शर्मनाक हार पर कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि क्रिकेट को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. क्रिकेट को हल्के में… पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "यह हार बहुत निराशाजनक है, हमें एक टीम के रूप में बेहतर करने की जरूरत है. हमें विपक्षी टीम की भी तारीफ करनी होगी, क्योंकि वो हमसे बेहतर क्रिकेट खेले. इस तरह की सीरीज पहले ही बहुत कठिन होती है, फिर आप बहुत अधिक सोचने लगते हैं तो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।