Sports
IND vs SA: अहमदाबाद में कितने रनों का स्कोर आसानी से चेज कर लेगी टीम इंडिया? सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से चल रही भिड़ंत
Highest Sucessful T20I Run Chase at Narendra Modi Stadium: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच खेला जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारत की ओर से पावरप्ले में दमदार गेंदबाजी हुई. पहले 6 ओवरों में ही दक्षिण अफ्रीकी टीम 3 विकेट खो चुकी थी. आज अगर टीम इंडिया को जीतना है तो दक्षिण अफ्रीका को 170 से नीचे रोकना होगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम को आमतौर पर बढ़िया बल्लेबाजी पिच के लिए जाना जाता है, लेकिन सुपर-8 के मैच में टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को बढ़िया शुरुआत लेने से रोक दिया. यहां जान लीजिए कि इस मैदान पर टीम इंडिया कितना स्कोर आसानी से चेज कर सकती है और उसे दक्षिण अफ्रीका को कितने रनों पर रोकना होगा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में नरेंद्र मोदी स्टेडियम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।