IND vs PAK U19 Asia Cup Final: कब-कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

एनशॉर्ट्स
IND vs PAK U19 Asia Cup Final: कब-कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल (50 ओवर फॉर्मेट) मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. करीब 3 महीने पहले मेंस की नेशनल टीम के बीच हुए एशिया कप में भी खिताबी भिड़ंत भारत और पकिस्तान के बीच हुई थी. अंडर-19 की बात करें तो आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था. पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है. भारतीय क्रिकेट टीम 8 बार अंडर-19 एशिया कप खिताब जीत चुकी है, टीम पिछले संस्करण (2024) में भी फाइनल तक पहुंची थी लेकिन खिताबी भिड़ंत में बांग्लादेश से हार गई थी. पाकिस्तान 2017 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है. भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 2014 अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आमने सामने हुई थी, जिसमें भारत ने 40 रनों से मैच जीता था. कब है अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल? भारतीय अंडर-19 टीम और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच फाइनल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
