IND vs PAK T20 World Cup: भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने कोलंबो स्टेडियम आएंगे रोहित शर्मा? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

एनशॉर्ट्स
IND vs PAK T20 World Cup: भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने कोलंबो स्टेडियम आएंगे रोहित शर्मा? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के लिए कोलंबो रवाना हो गए हैं. उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मुंबई एयरपोर्ट के अंदर जाते दिख रहे हैं. बता दें कि रोहित टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर हैं. चलिए आपको इस दावे की सच्चाई बताते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाना है, जो शाम को 7 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोहित शर्मा जब आज अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए तो चर्चाएं होने लगी कि कहीं वो कोलंबो तो नहीं जा रहे हैं. कई यूजर्स वीडियो शेयर करने के साथ दावा भी करने लगे कि रोहित भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

